रांची : सोनाहातु थाना क्षेत्र के बारेंदा टोला देवानसारणा में रविवार को भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रमेश महतो ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में अफगानी नागरिकों के मिलने के बाद अब गढ़वा में मिले ईरानी नागरिक, मामले की जांच शुरू
घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सिल्ली-रांगामाटी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। दोनों शव सड़क पर ही पड़े हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीण मुआवजे और सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। फिलहाल घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।


