Saturday, September 12, 2026

SBI में मिर्ची पाउडर फेंककर 4 लाख की लूट, 30 मिनट में आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र: नागपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट का मामला सामने आया है. घटना सक्करदरा इलाके की SBI शाखा की है, जहां एक शख्स ने कुछ ही सेकंड में वारदात को अंजाम दिया. हालांकि राहत की बात ये रही कि पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को 30 मिनट के अंदर पकड़ लिया. घटना के वक्त बैंक में रोज की तरह काम चल रहा था. कर्मचारी अपने-अपने काम में लगे थे. इसी बीच एक व्यक्ति सामान्य ग्राहक बनकर अंदर आया और सीधे कैश काउंटर की तरफ बढ़ गया. 

इसे भी पढ़े: PALM OIL से बढ़ रहा कोलेस्ट्रॉल, जानिए कैसे रोज के स्नैक्स बन रहे बीमारी की वजह

अचानक मिर्ची पाउडर फेंका

काउंटर के पास पहुंचते ही उसने जेब से मिर्ची पाउडर निकाला और कर्मचारियों की आंखों में झोंक दिया. आंखों में तेज जलन के कारण कर्मचारी कुछ देख नहीं पाए और बैंक के अंदर अफरा-तफरी मच गई. इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने करीब 4 लाख रुपये उठाए और वहां से भाग निकला.

CCTV से तुरंत एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. बैंक और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए. फुटेज में आरोपी का चेहरा और भागने का रास्ता साफ दिखा. इसके बाद इलाके में नाकाबंदी कर टीमों को अलर्ट किया गया. तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज आधे घंटे में आरोपी को पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास से लूटी गई पूरी रकम बरामद हो गई. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने यह कदम क्यों उठाया और क्या इस वारदात में कोई और भी शामिल है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर