पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के एक मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई की है। SVU की टीम लघु जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र कुमार के पांच अलग अलग ठिकानों पर SUV की पांच टीमें एक साथ कारवाई करेगी। और छापेमारी के दौरान अलग अलग जगहों पर साक्ष्य या दस्तावेजों की तलाश जारी है।
इसे भी पढ़ें : बिहार में बाढ़ से 14 जिलों में शिक्षा व्यवस्था हुई प्रभावित, लगभग पांच हजार सरकारी स्कूल बंद!
SVU की टीम पटना में लघु जल संसाधन विभाग के दफ्तर पहुंची। राजेंद्र कुमार के दफ्तर समेत कुल 5 जगहों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। राजेंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कमाई से ज्यादा संपत्ति बनाई है। बताया जा रहा है कि उनकी संपत्ति उनकी आय से 100 प्रतिशत से भी ज्यादा है। इसी मामले की जांच के लिए SVU ने छापेमारी की है। अभी SVU की छापेमारी जारी है। छापेमारी में क्या-क्या मिला है, इसकी पूरी जानकारी कार्रवाई खत्म होने के बाद सामने आएगी। जांच एजेंसी की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी।


