Thursday, October 29, 2026

BRICS SUMMIT 2026 : दो दिवसीय सम्मेलन के पहले पीएम मोदी ने दिया शांति और सहयोग का संदेश

डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS SUMMIT से पहले एक संस्कृत के द्वारा दुनिया के प्रमुख नेताओं का स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने X प्लेटफॉर्म के जरिए एक पोस्ट करते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के प्रमुख नेता BRICS SUMMIT के लिए एक मंच पर जुटेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस सम्मेलन के दौरान विश्व कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी।

इसे भी पढ़ें: हिंदुत्व को जाने बिना आलोचना करना गलत, संविधान के उद्धरणों की कुंठित मानसिकता वाले लोग कर रहे गलत व्याख्या : सरयू राय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरा भरोसा है कि आने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में सभी देश के नेता मिलकर दुनिया के कल्याण और भलाई से जुड़े अहम मुद्दों पर सकारात्मक और मिलजुलकर बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने “सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्” श्लोक के जरिए दुनिया भर केनेता का स्वागत किया है। इस श्लोक का अर्थ है कि अर्थ है कि मनुष्य को हमेशा सज्जन यानी अच्छे और ज्ञानी लोगों के साथ बैठना चाहिए और उन्हीं की संगति करनी चाहिए।

आपको बता दें कि, इस साल 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडपन में 12 और 13 सितंबर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस SUMMIT मुख्य उद्देश विभिन्न देशों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। और साथ ही वैश्विक शासन में सुधार, आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और सतत विकास जैसे मुद्दों को बढ़ावा देना है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर