मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड में लंबे समय से बड़े सितारों को बॉक्स ऑफिस की सबसे बड़ी है। लेकिन अब दर्शकों के पास अब थिएटर के साथ OTT का भी विकल्प है। ऐसे में हर फिल्म के लिए सिर्फ स्टार पावर के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाना आसान नहीं रहा है।
इसे भी पढ़ें : Wi-Fi सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? घर बैठे ऐसे करें तुरंत ठीक
सितंबर 2026 में कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ और अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ जैसी फिल्मों पर दर्शकों की नजर है। दोनों ही फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या बड़े सितारे ही दर्शकों को थिएटर तक खींच पाएंगे या फिर इस बार मजबूत कहानी ज्यादा असर डालेगी?
‘दृश्यम 3’ एक पॉपुलर फ्रेंचाइजी का हिस्सा है, इसलिए फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्सुकता है। वहीं ‘हैवान’ से भी काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। अब देखना होगा कि इन फिल्मों को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है और बॉक्स ऑफिस पर इनका प्रदर्शन कैसा रहता है।
ओटीटी के बढ़ते चलन ने फिल्मों को देखने का तरीका भी काफी बदल दिया है। अब दर्शक कमजोर कहानी वाली फिल्म को थिएटर में देखने के बजाय उसके ओटीटी पर देखना पसंद करते हैं। वहीं सस्पेंस, थ्रिल और बड़े पर्दे वाला अनुभव देने वाली फिल्मों के लिए थिएटर जाने की एक्साइटमेंट अभी भी बनी हुई है। यानी अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि फिल्म में कौन सा स्टार है बल्कि दर्शक यह भी देख रहे हैं कि फिल्म की कहानी उन्हें ऐसा क्या है, जिसके लिए वे टिकट खरीदें।


