Saturday, October 31, 2026

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद ‘हनुमान अंश’ की टीम ने की CM योगी से मुलाकात

मनोरंजन डेस्क: संत नीम करौली बाबा के आध्यामिक जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस व्यकत बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने भले ही धीमे शुरुआत की हो लेकिन बाद में वर्ड-ऑफ-माउथ के जरिए कुल 143.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इतनी बड़ी सफलता हासिल करने के बाद फिल्म मेकर्स और पूरी स्टारकास्ट लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करती है।

इसे भी पढ़ें: बेटी दुआ के जन्मदिन पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, फैंस को दिया सरप्राइज

मंगलवार शाम को सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक X अकाउंट से मुलाकात की तस्वीरें साझा की गईं है. तस्वीरों में फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के साथ मुख्य अभिनेता शोभिनाव सत्या समेत पूरी टीम सीएम योगी से हाथ जोड़े बातचीत करते हुए नजर आती है। सीएम ऑफिस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्माताओं और कलाकारों ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की है।

यूपी के सीएम से मिलने से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे। फिल्म देखने के बाद उन्होंने दर्शकों को इसे मस्ट-वॉच स्पिरिचुअल फिल्म बताया। नीम करौली बाबा का प्रसिद्ध कैंची धाम उत्तराखंड में है जिस वजह से सीएम धामी ने इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने की घोषणा करी थी।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ‘हनुमान अंश’ संत नीम करौली बाबा के विचारों और आध्यात्मिक जीवन पर आधारित है। भक्त नीम करौली बाबा को भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं। इस फिल्म में बाबा के सादगी भरे जीवन और उनके विचारों को दर्शाया गया है।

फिल्म ने शुरुआत में भले ही धीमी कमाई की, लेकिन बाद में इसकी कमाई तेजी से बढ़ी। भारत में फिल्म ने अब तक कुल 143.13 करोड़ रुपये की नेट कमाई और 169.20 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। जानकारी के अनुसार, फिल्म को 11 सितंबर से विदेशों में भी रिलीज की तैयारी की जा रही है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कितना अच्छा प्रदर्शन करती है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर