मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर जश्न का माहौल है। 8 सितंबर को अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के दूसरे जन्मदिन के खास अवसर पर दोनों ने अपने फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की। सोशल मीडिया पर शेयर की गई यह ब्लैक एण्ड वाईट तस्वीरों में दीपिका अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है।
इसे भी पढ़ें: कनाडा में लाइव कंसर्ट से लौटते समय पंजाबी गायक एमी विर्क पर हुआ जानलेवा हमला
इन तस्वीरों में रणवीर और दीपिका का प्यार भरा रिश्ता और पैरेंटल बॉन्ड साफ नजर या रहा है। इन सारी तस्वीरों में रणवीर और दीपिका बेहद खुश नजर आ रहे है। साथ ही उनके बीच उनकी नन्ही पारी दुआ उनके साथ खेलते हुए दिख रही है। दीपिका-रणवीर अक्सर अपनी बेटी को मीडिया और कैमरों से दूर ही रखते हैं, ऐसे में दुआ की यह झलक फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। रणवीर अपने कैप्शन में लिखते है कि, “बेबी दुआ और हमारा दिल खुशी से और भी बड़ा हो रहा है! आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद!”
बता दें कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा 19 अप्रैल 2026 को की थी। कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी बेटी दुआ ने अपने हाथ में एक पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़ा हुआ था। जिसके बाद आज 8 सितंबर 2026 को अपनी बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर, दोनों एक खूबसूरत फैमिली मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करते है, जिसमे दीपिका अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती है।
दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम से ब्रेक नहीं ले रही हैं। वे फिलहाल साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म ‘राका’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वे शाहरुख खान और सुहाना खान स्टारर फिल्म ‘किंग’ में भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह अपनी नई बड़े बजट की फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग मुंबई में तेजी से पूरी कर रहे हैं और इस तरह दोनों अपनी फैमिली को आगे बढ़ाने के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा धमाका करने की पूरी तैयारी कर रहे है।


