Saturday, September 12, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के वित्त मंत्री का मांगा इस्तीफ़ा, NHRC ने मुख्य सचिव व डीजीपी को भेजा नोटिस

न्यूज डेस्क : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पंजाब की आप सरकार में एक खतरनाक पैटर्न दिख रहा है – सरकारी नाकामी पर सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और प्रताड़ना से मिलेगा.”

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से बंधु तिर्की ने की मुलाकात, संगठनात्मक मामलों पर हुई चर्चा

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति को पंजाब के वित्त मंत्री से सवाल पूछने के बाद इतना प्रताड़ित किया गया कि उन्होंने ख़ुदकुशी कर ली. राहुल गांधी ने कहा, “मुख्यमंत्री तत्काल वित्त मंत्री का इस्तीफा लें और सुनिश्चित करें कि एक स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो जिसकी एफ़आईआर में उनका नाम दर्ज किया जाए.” इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया था कि पंजाब में गुलजार सिंह ने आप सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा से नशे पर सवाल पूछा तो उन्हें डराया-धमकाया गया.

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने गुलज़ार सिंह की मौत के मामले में पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस भेजे जाने की जानकारी दी है. उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस भेज कर और उनसे 15 दिनों में मामले से जुड़ी रिपोर्ट भेजने को कहा गया है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर