Thursday, October 29, 2026

निखार सबलोक हत्याकांड: कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू गिरफ्तार, पिस्टल, मोबाइल व बाइक बरामद

क्राइम डेस्क : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित ‘टेंथ माइल स्टोन’ के समीप 24 अगस्त को हुए बहुचर्चित निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बजाज एवेंजर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा एक लोडेड देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें : नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 साल की सजा, 50 हजार का जुर्माना

मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार ने इस पूरे मामले का खुलासा किया. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई बजाज एवेंजर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और एक लोडेड देशी पिस्तौल (एक जिंदा कारतूस के साथ) जब्त की है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

पकड़ा गया अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह एक शातिर और पेशेवर अपराधी है. उसके खिलाफ बोडाम, मानगो, उलीडीह और आदित्यपुर थानों में हत्या के प्रयास, रंगदारी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं. बता दें कि 24 अगस्त को 33 वर्षीय निखार सबलोक को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. उन्हें तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी के निर्देश पर सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम पुलिस की एक संयुक्त विशेष जांच टीम बनाई गई थी. एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं की मदद से सबसे पहले रांची से घटना में प्रयुक्त लाल रंग की हुंडई आई-10 कार बरामद की थी. इस हत्याकांड में पुलिस अब तक कुल सात अपराधियों को जेल भेज चुकी है. जिनमें अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव, सुनील रजक, रितेश सिंह, सुशील केराई, राजकुमार सिंह उर्फ प्रिंस और अंकित सिंह. (इनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो पिस्टल भी जब्त की गई थीं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस हत्याकांड में शामिल अन्य फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर