Wednesday, October 28, 2026

JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी ने पटना निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार, ये है आरोप

रांची: झारखंड सीआईडी को JSSC-CGL प्रतियोगिता परीक्षा धांधली मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. सीआईडी की टीम ने मामले के प्रमुख आरोपी राजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वह बिहार के पटना जिले के नेवरा थाना क्षेत्र के श्री चंद्रपुर गांव का रहने वाला है. यह कार्रवाई सीआईडी थाना (कांड संख्या 01/2025) में दर्ज मामले के तहत की गई है.

इसे भी पढ़ें : रांची में छात्रों के आंदोलन के दौरान सीएम हेमंत सोरेन को धमकी देने वाले आरोपी को मिली जमानत

जांच में सामने आया है कि आरोपी राजन कुमार JSSC-CGL परीक्षा में शामिल होने वाले कई अभ्यर्थियों को बंगाल के नियमतपुर स्थित एक होटल में लेकर गया था. वहां उसने अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रश्न और उनके उत्तर रटवाए थे. इस संगठित प्रक्रिया के जरिए कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाया गया, जिसके दम पर उनमें से कुछ अभ्यर्थी परीक्षा में सफल भी हो गए. सीआईडी इस गिरोह के अन्य नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर