Saturday, October 31, 2026

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को अगवा करने की खबर निकली अफवाह, पुलिस ने किया बरामद

रांची: झारखंड के चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरव को सोमवार शाम अगवा कर लिए जाने की सूचना से रांची पुलिस सकते में आ गई. घटना नयासराय स्थित अमिटी यूनिवर्सिटी के पास की है, जब दो गाड़ियों में आए बदमाशों ने जबरन विधायक के बेटे सौरभ के साथ मारपीट कर उसे अपने साथ ले गए. इसकी सूचना मिलते ही विधायक जनार्दन पासवान ने मामले की सूचना रांची पुलिस के अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने विधायक के बेटे की तलाश शुरू कर दी.

इसे भी पढ़ें : JSSC-CGL मामले में पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : बाबूलाल मरांडी

बताया जा रहा है कि रांची के अमिटी यूनिवर्सिटी से विधायक के बेटे को उठाया गया था। स्कॉर्पियो और थार में बैठा कर फिर वहाँ से उसे लेकर गया। लेकिन अब पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। जानकारी मिली की, पार्टी करने के लिए दोस्तों ने उसे उठाया था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इस संबंध में पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

जांच में ये तथ्य आया सामने

लोजपा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ के कथित अपहरण के मामले में प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सौरभ के अपहरण की सूचना के पीछे दोस्तों के बीच हुआ विवाद और धमकी का मामला हो सकता है. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सौरभ अपने कुछ दोस्तों के साथ कॉलेज परिसर में मौजूद था. वहां वह अपने दोस्तों के साथ नशा करने के बाद किसी व्यक्ति को फोन कर धमकी दी गई. फोन पर धमकी दिए जाने के बाद संबंधित व्यक्ति मौके पर पहुंचा. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया.

पुलिस कर रही है आगे की जांच 

बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंचे व्यक्ति ने सौरभ और उसके साथियों ने गाड़ी में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया. इसी दौरान मामला गंभीर होने लगा. बाद में घटनाक्रम को अपहरण का रूप दिए जाने की बात सामने आई. सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू की गई.

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही सौरभ के साथ मौजूद दोस्तों से पूछताछ की है. मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और घटना के दौरान हुई बातचीत की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि धमकी किसे दी गई थी और उसके बाद मौके पर पहुंचने वाला व्यक्ति कौन था.

पुलिस ने दी जानकारी

इस संबंध में रांची पुलिस की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर बताया गया कि सूचना प्राप्त हुई कि एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट के सामने कुछ व्यक्ति काले रंग स्कॉर्पियो से पहुंचे और चतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ के साथ मारपीट करते हुए जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस द्वारा शहर को सील करती हुए विभिन्न स्थानों पर सघन एंटी क्राइम चेकिंग प्रारंभ की गई।

स्थानीय विधानसभा थाना की पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अत्यल्प समय में माननीय विधायक के अपहृत पुत्र सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया गया है । मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रतर विधिसम्मत कारवाई की जा रही है l

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर