Saturday, October 31, 2026

गिरिडीह के खंडोली डैम में बोटिंग के दौरान बोट पलटने की हुई घटना, पर्यटकों की बचाई गई जान

क्राइम डेस्क: झारखंड के गिरिडीह जिले के खंडोली डैम में पर्यटकों से भरी एक बोट अनियंत्रित होकर पलट गई, इस दौरान बोट पर करीब आधा दर्जन पर्यटक सवार थे. बोट पलटने के बाद पर्यटकों के लाइफ जैकेट पहनने के कारण समय रहते सभी को बचा लिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार की शाम को यह घटना हुई, जब वहां आए लोग खंडोली डैम में बोटिंग का आनंद ले रहे थे.

इसे भी पढ़ें : JSSC-CGL परीक्षा धांधली मामले में CID की एसआईटी ने पलामू से एक आरोपी किया गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि बोटिंग के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से पर्यटकों से भरी बोट खंडोली डैम में पलट गई. बोट पलटते ही डैम परिसर और घाट पर मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों व नाविकों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किए. इस दौरान सभी लोगों के लाइफ जैकेट पहन रखने के कारण सभी पानी की सतह पर तैरते रहे.

इसके बाद वहां पर मौजूद नाविकों ने कार्रवाई करते हुए पानी में डूबे सभी आधा दर्जन लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस हादसे में सभी पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं. इधर घटना के बाद फिलहाल डैम में बोटिंग को रोक दिया गया. स्थानीय प्रशासन ने बोट संचालकों को सख्त हिदायत दी है, कि बिना लाइफ जैकेट के किसी भी परिस्थिति में पर्यटकों को जलाशय में न ले जाएं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर