रांची : 14वीं जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले में जेल में बंद बुद्धेश्वर भगत की जमानत याचिका पर शनिवार को सीआईडी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने CID की ओर से सौंपे गए केस डायरी का अवलोकन करने के बाद मामले में अगली सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित की है. आरोपी बुधेश्वर उरांव ने अधिवक्ता कुंदर कुमार वर्मा के माध्यम से विशेष कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है.
इसे भी पढ़ें : जुगसलाई में पशु चोरी के शक में दो पक्षों में भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बता दें कि सीआईडी ने पिछले महीने 5 अगस्त को बुद्धेश्वर भगत को गिरफ्तार किया था. बुद्धेश्वर वर्ष 2008 से वह नामकुम स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था. नौकरी के साथ-साथ वह जमीन की खरीद-बिक्री का काम भी करता था. आरोपों के मुताबिक इसी दौरान वर्ष 2022-23 में उसकी मुलाकात अभय कुमार तिवारी से हुई. अभय तिवारी NHM में आउटसोर्सिंग का काम लेने के सिलसिले में आया था. बाद में दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया और दोनों की मिलीभगत से परीक्षा घोटाला को अंजाम दिया गया.

