Wednesday, October 28, 2026

हल्दिया से नेपाल जा रहा था रिफाइन तेल लदा टैंकर ब्रेक फेल होने से मेघातरी घाटी में पलटा, ग्रामीणों ने लूट लिया

कोडरमा : झारखंड के कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी स्थित घाटी में शनिवार सुबह रिफाइन तेल लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल का नजारा कुछ ही देर में बदल गया। टैंकर से तेल गिरने की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी, ड्रम, केन और अन्य बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और तेल भरकर ले जाने लगे।

इसे भी पढ़ें : स्टील सिटी में अंडरवर्ल्ड का अलार्म! 11 गोलियां, 6 गिरफ्तारी और एक बड़ा सवाल – क्या जमशेदपुर में लौट रहा गैंगवार?

रिफाइन तेल लदा टैंकर कोलकाता के हल्दिया से कोडरमा होते हुए नेपाल जा रहा था। मेघातरी घाटी में पहुंचते ही टैंकर का ब्रेक फेल हो गया। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टैंकर पलट गया। दुर्घटना में चालक घायल हो गया।टैंकर पलटने की खबर आसपास के इलाकों में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

देखते ही देखते लोगों में तेल भरने की होड़ मच गई। कोई बाल्टी तो कोई ड्रम और केन लेकर पहुंचा और टैंकर से निकला तेल भरकर ले जाने लगा। कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही ग्रामीण वहां से हटने लगे। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर