Thursday, October 29, 2026

बिहार में एक बार फिर मॉनसून ने ली करवट, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

बिहार: बिहार में मॉनसून एक बार फिर सक्रिये हो गया है। इस बार बिहार में मानसून का असर अगले तीन दिनों तक कई जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में 04-06 सितंबर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चलने की आशंका जताई गई है। जिसके कारण मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें: वाराणसी-रांची Vande Bharat Express में रेलवे ने किया बदलाव, सफर करने से पहले जान लें पूरी जानकारी

IMD के मुताबिक 04 सितंबर के दिन उत्तर बिहार के कई जिलों के साथ दक्षिण-पूर्वी हिस्से में भी मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मानसून की बारिश के साथ गरज-चमक और कुछ जगहों पर तेज हवा भी चल सकती है।

IMD के मुताबिक 5 सितंबर को मानसून का असर कुछ नए इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। इस दिन उत्तर बिहार के कुछ जिलों के साथ मध्य और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, अरवल, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा और गया में अलर्ट जारी है। इन जगहों पर मानसून के कारण बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है और कुछ इलाकों में तेज हवा चल सकती है।

IMD के मुताबिक 06 सितंबर को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है। पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के ज्यादातर जिलों में इस दिन किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर