Thursday, October 29, 2026

जिसकी झाड़-फूंक करने गया था पुजारी, उसी ने रेत दिया गला, वारदात के बाद आरोपी फरार

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के बड़ैला गांव में झाड़-फूंक के बाद एक पुजारी की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि जिस युवक की झाड़-फूंक कर उसे ठीक करने के लिए पुजारी उसके घर गया था, उसी युवक ने तड़के सोते समय चाकू से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पुजारी की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौसम में आया बदलाव, ओड़िशा और बंगाल के ऊपर कायम निम्न दबाव सिस्टम हुआ कमजोर

बताया गया कि पुजारी युवक की झाड़-फूंक करने के लिए गांव पहुंचा था। पूजा-पाठ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वहीं सो गया। इसी दौरान तड़के युवक ने कथित तौर पर चाकू से पुजारी की गर्दन पर कई वार कर दिए। हमले में पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर