Thursday, October 29, 2026

निखार सबलोक हत्याकांड का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, जमीन और पुराने विवाद में रची गई थी हत्या की साजिश

जमशेदपुर : चांडिल के आसनबनी स्थित टेंथ माइल होटल में कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त लाल रंग की हुंडई आई-10 कार (जेएच-05 एएन-5503) रांची से बरामद की है। आरोपियों की निशानदेही पर दो पिस्टल और सात जिंदा गोलियां भी जब्त की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को आसनबनी स्थित टेंथ माइल होटल में निखार सबलोक को अपराधियों ने गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच), जमशेदपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: पलामू में कई मामलों के आरोपी छोटू सिंह की गोली मारकर हत्या, जमानत पर जेल से बाहर आया था मृतक

तकनीकी साक्ष्य से खुली कड़ियां

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई। पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला पुलिस के अधिकारियों को शामिल कर गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की गई। जांच के दौरान पुलिस को हत्या में इस्तेमाल लाल रंग की हुंडई आई-10 कार के संबंध में अहम सुराग मिले। कार को रांची से बरामद किए जाने के बाद पुलिस ने साजिश से जुड़े आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पुलिस ने हत्याकांड में अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव, सुनील रजक, रितेश सिंह, सुशील केराई (30), राज कुमार सिंह उर्फ प्रिंस और अंकित सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि निखार सबलोक की हत्या के लिए अंकित सिंह को उत्तर प्रदेश से बुलाया गया था। प्रारंभिक जांच में जमीन और पुराने विवाद को हत्या की साजिश की प्रमुख वजह बताया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या के लिए 15 लाख रुपये की सुपारी दिए जाने की बात भी जांच में सामने आई है।

बरामदगी

लाल रंग की हुंडई आई-10 कार, रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच-05 एएन-5503, एक देशी पिस्टल, मैगजीन में चार जिंदा गोलियां, एक देशी पिस्टल, मैगजीन में तीन जिंदा गोलियां और छह मोबाइल फोन

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर