Friday, October 30, 2026

नेपाल में बुधवार को आए भीषण बाढ़ में झारखंड के हैदरनगर का व्यक्ति भी लापता, काम की तलाश में गया था नेपाल

पलामू : नेपाल में बुधवार को आए भीषण बाढ़ के आने और सैकड़ों लोगों के गायब होने व हजारों के लापता होने की घटना के बीच शुक्रवार को यह खुलासा हुआ है कि झारखंड का हैदरनगर प्रखंड के बडंडा बरवाडीह निवासी 50 वर्षीय महेंद्र विश्वकर्मा भी लापता है. वह नेपाल के बाणेश्वर स्थित हाइड्रो पावर प्लांट से पिछले कई दिनों से लापता हैं। उनका मोबाइल बंद है।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद परिजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। कंपनी ने सभी कर्मियों के सुरक्षित होने की बात कही है, लेकिन महेंद्र से संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों ने विदेश मंत्रालय व प्रशासन से महेंद्र का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें : झारखण्ड के आर्थिक नुकसान का पूरा दोष केन्द्र सरकार पर डालना गलत, पूरे देश में एक समान लागू है MMDR कानून : बाबूलाल मरांडी

जानकारी उपलब्ध कराने की अपील

इधर पलामू जिले की टाउन थाना पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि उनके थाना क्षेत्र से यदि कोई व्यक्ति कैलाश यात्रा अथवा नेपाल/तिब्बत यात्रा पर गया है, तो उसकी जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं। पुलिस ने अपील की है कि संबंधित तीर्थयात्री का पूरा नाम, पता एवं मोबाइल/व्हाट्सऐप नंबर सहित पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाए। टाउन थाना पुलिस ने इस सूचना को अति आवश्यक मानते हुए सभी स्थानीय लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर