Thursday, October 29, 2026

रांची के शहरी क्षेत्र में एक साथ 15 से अधिक स्थानों पर पुलिस का सघन अपराध-रोधी चेकिंग अभियान

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार शाम एक साथ 15 से अधिक स्थान जैसे सुजाता चौक, न्यू मार्केट चौक, खेलगांव, शहीद मैदान, चांदनी चौक, बिरसा चौक आदि पर सघन अपराध-रोधी चेकिंग अभियान चलाया गया। विभिन्न थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से टीम गठन कर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने, रात के समय होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने और पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वाहनों और संदिग्धों की कड़ी जांच की।

इसे भी पढ़ें : रक्षा बंधन के मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बांधा रक्षा सूत्र, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना

इसके साथ ही, सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर ड्रंकन ड्राइविंग (शराब पीकर वाहन चलाने) के खिलाफ भी ड्राइव चलाया गया। पुलिस ने आम लोगों से अपील की कि वे इन सुरक्षा जांच अभियानों के दौरान पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें।

अपराध की रोकथाम और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़क पर पुलिस की उपस्थिति और सक्रिय अपराध-रोधी चेकिंग सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है। असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने और सभी नागरिकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए रांची पुलिस निरंतर प्रयासरत है

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर