रांची: 14वीं JPSC सिविल सेवा पीटी परीक्षा में अनियमितता मामले में सीआईडी की ओर से आरोपी बनाये गये लालू यादव ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. लालू यादव ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से रांची सीआईडी की विशेष कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. सीआईडी ने इस मामले में पिछले महीने सीआईडी थाना में कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया था और अब तक इसमें पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते समेत 24 की गिरफ्तारी हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें : JSSC CGL भर्ती मामला : गिरिडीह के बेंगाबाद से ASO समीर उर्फ शालू गिरफ़्तार, CID की कार्रवाई

