रांची: JSSC सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID की एसआईटी टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात गिरिडीह जिले के बेंगाबाद से एएसओ यानी सहायक प्रशाखा पदाधिकारी समीर उर्फ शालू को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि समीर इन दिनों छुट्टी लेकर रांची से अपने घर बेंगाबाद आया हुआ था. इस दौरान जब वह बेंगाबाद चौक स्थित अपनी मिठाई की दुकान पर परिजनों के साथ मौजूद था, तो उसी समय मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची CID टीम उसे वहां से अपने साथ ले गई.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा में कुख्यात राहुल सिंह गिरोह ने सड़क निर्माण कंपनी के साइट पर गार्ड को मारी गोली, वाहन फूंका
बाद में CID की टीम एएसओ समीर को लेकर उसके घर पहुंची और वहां तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान सीआईडी के हाथ कुछ मोबाइल फोन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हाथ लगे. इस संबंध में अब तक सीआईडी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि सीआईडी की यह कार्रवाई पिछले दिनों मामले के मुख्य आरोपी अभय तिवारी की पत्नी व भाई की गिरफ्तारी के बाद मिले अहम सुरागों के आधार पर हुई है.
दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार
इससे पहले गुरूवार को ही सीआईडी ने इस मामले में ही कथित अनियमितता के संबंध में दर्ज सीआईडी थाना कांड संख्या 01/2025 मामले में परीक्षा संचालन के आरोपी सोगांश प्रकाश और राहुल कुमार को दिल्ली से गिरफ्तार किया. दोनों बिहार के रहने वाले हैं. सोगांश प्रकाश रोहतास व राहुल कुमार वैशाली जिला का रहने वाला है और वर्तामान में दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रह रहा था. मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने साल 2024 में हुई जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक कराने में अहम भूमिका निभाई थी.

