Wednesday, October 28, 2026

DSP प्रमोद कुमार सिंह का हार्ट अटैक से हुआ निधन, आईआरबी-1 जामताड़ा में थे पदस्थापित

रांची: आईआरबी-1 जामताड़ा में पदस्थापित डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह का गुरूवार शाम जामताड़ा में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया. मिली जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार सिंह वर्तमान में श्रावणी मेला के तहत धनबाद जिला रेल पुलिस के अंतर्गत जामताड़ा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे थे और ड्यूटी पर तैनात थे. गुरूवार शाम ड्यूटी से लौटने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे जमीन पर गिर पड़े.

इसे भी पढ़ें : सीएम सम्राट चौधरी ने “समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार” अभियान का किया शुभारंभ, महिला विश्वविद्यालय की होगी स्थापना

घटना के काफी देर तक कोई हलचल न होने पर जब सहयोगियों ने उन्हें कमरे में गिरा हुआ देखा, तो आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आवश्यक स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह को एक कर्तव्यनिष्ठ और कुशल पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था.

उनके अचानक इस तरह चले जाने से झारखंड पुलिस विभाग और उनके सहयोगियों में गहरा शोक व्याप्त है. घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया. पुलिस प्रशासन द्वारा उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की आवश्यक कानूनी व विभागीय प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर