यूपी: सामजवादी पार्टी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने को लेकर एक बड़ी घोषणा की है। पार्टी सांसद डिंपल यादव ने स्त्री सम्मान समृद्धि योजना शुरू करने का ऐलान किया है। डिंपल यादव ने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर वर्ष 40 हजार रुपये देने का प्रावधान किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। हालांकि, इस योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ पाने वाली शर्तों को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन आने वाले समय में पार्टी की ओर से आगे की सारी जानकारी दी जाएगी।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान, अगले तीन वर्षों में 1 करोड़ महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य
डिंपल यादव की महिलाओं से अपील

डिंपल यादव ने सभी महिलाओं से समाज की बांधी हुई बेड़ियों से आगे बढ़कर अपने रास्ते बनाने की अपील की है। डिंपल यादव का कहना है कि महिलाओं का भविष्य केवल समाज द्वारा बनाए गए दायरों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्हें अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने और अपने लिए फैसले खुद लेने चाहिए। उन्होनें यह भी कहां कि स्त्री सम्मान समृद्धि योजना को स्टेप-बाइ-स्टेप लागू किया जाएगा।
महिलाओं की तरक्की से होगी देश की प्रगति
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देश और समाज की प्रगति तब तक संभव नहीं है, जब तक महिलाओं की तरक्की सुनिश्चित नहीं होती। अखिलेश यादव ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल किया है।
उन्होंने इस योजना को लेकर कहा कि इसके तहत महिलाओं को हर वर्ष 40 हजार रुपये भी दिए जाएंगे। और उन्होनें यह भी कहा कि भविष्य में इस राशि को बढ़ाया भी जा सकता है। साथ ही अखिलेश यादव सरकार छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने युवाओं को तकनीक से जोड़ने का काम भी शुरू किया था।
कमीशनखोरी ने सरकारी व्यवस्था को पहुंचाया नुकसान
अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और कालाबाजारी को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में बिना कमीशन के काम नहीं होने की स्थिति बन गई है। उन्होंने जल जीवन मिशन और सड़क निर्माण से जुड़े कार्यों में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया। अखिलेश के मुताबिक, कमीशनखोरी ने सरकारी व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है और जिसके कारण आम लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लिए नारी केवल एक नारा बनकर रह गई है। उन्होंने अगले चुनाव में महिला आरक्षण लागू करने और महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आधी आबादी के साथ अन्याय हो रहा है। और उन्होंने सपा सरकार के दौरान शुरू की गई 102 एम्बुलेंस सेवा का जिक्र करते हुए मौजूदा स्वास्थ्य और आपातकालीन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं की असुरक्षा की भावना को दूर करने और उन्हें सम्मान, सुरक्षा तथा आर्थिक मजबूती देने के लिए काम करेगी।

