Saturday, October 31, 2026

रक्षाबंधन से पहले दिल्ली की महिलाओं को BJP सरकार का तोहफा, लगभग 6 लाख महिलाओं को आज मिलेंगे 2,500 रूपये

न्यूज डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज लक्ष्मी योजना के तहत पहली किस्त जारी करेंगी. इस योजना के तहत 2500 रुपये की किस्त जारी की जाएगी. इसके लिए दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली सरकार का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में लगभग 2500 महिलाओं को किश्त दी जाएगी. लक्ष्मी योजना में अब तक 6 लाख से ज्यादा महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है. इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी.

लाभार्थियों को दो विकल्प

भुगतान के लिए लाभार्थियों को दो विकल्प दिए गए हैं. पहले विकल्प में 1,500 रुपये आरडी या एफडी के तौर पर बैंक खाते में जमा किए जाएंगे, जो 31 जुलाई 2029 तक लॉक-इन रहेंगे. इसके अलावा 1,000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) वॉलेट में दिए जाएंगे. दूसरे विकल्प में लाभार्थी चाहें तो पूरी 2,500 रुपये की राशि सीधे अपने आरडी/एफडी खाते में ले सकती हैं.

21 से 60 वर्ष की महिलाओं को लाभ

लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए. परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आवेदक महिला या उसका परिवार कम से कम 10 साल से दिल्ली का निवासी होना चाहिए. इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, दिल्ली मतदाता पहचान पत्र और आधार-लिंक्ड बैंक खाता जरूरी होगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर