एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में देखने को मिलता है। पाकिस्तान में बॉलीवुड के फिल्मों का बज बना हुआ है। इस लिस्ट में इम्तियाज अली की एक स्लीपर हिट, एक फुल ऑन रोमांटिक ड्रामा और सनी देओल की दमदार पावर वाली फिल्म शामिल है। इस लिस्ट में से एक मूवी ने पाकिस्तानी ऑडियंस के दिल पर कब्जा कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: मुंबई में मराठी अनिवार्य पर बढ़ा विवाद, सड़कों पर उतरे ड्राइवर, बोले- कमाई छोड़ें या भाषा सीखें
NETFLIX ने अपनी पाकिस्तान में टॉप 10 ट्रेंडिंग मूवीज की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमे ‘मैं वापस आऊँगा’ नंबर 1 पर है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी लेडिंग रोल में है। इस फिल्म की कहानी एक 95 साल के बुजुर्ग के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किसी तरह पाकिस्तान पहुंचने की बेचैनी में स्ट्रोक का शिकार हो जाता है। जिसके बाद उनका पोता उनके बीते हुए वक्त की बिखरी यादों को जोड़ने की कोशिश करता है। वो बुजुर्ग कभी होश में आते हैं तो कभी अपनी पुरानी यादों में खो जाते हैं।
शाहिद कपूर, कृति सेनन और राश्मिका मंदना स्टरर और होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ‘कॉकटेल 2’ को भी पाकिस्तानी दर्शक काफी पसंद कर रहे है। इस फिल्म की कहानी कुणाल और दिया कर इर्द-गिर्द घूमती है, जो काफी लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे है। लेकिन एली के आने से दोनों की लाइफ काफी बदल जाती है।
पाकिस्तानी दर्शक सनी देओल की फिल्म ‘इक्का’ को भी काफी पसंद कर रहे है। यह फिल्म तीसरे नंबर पर है। सिद्धार्थ पी.मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी एक हाई-स्टेक्स कोर्ट केस के आस-पास घूमती है। जहां न्याय, नैतिकता और व्यक्तिगत वफादारी के बीच की लाइन धीरे-धीरे धुंधली होती जा रही है। सनी देओल इसमे अर्जुन मेहरा के किरदार में नजर आ रहे है जो एक तेज तर्रार और अनुभवी वकील के तौर पर सामने आते है।

