Thursday, November 5, 2026

मिचेल स्टार्क ने 22 गेंदों में झटके 5 विकेट, अपने नाम किया नया रिकार्ड

Sports Desk: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में औस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तहलका मचा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के मैके में खेले जा रहे इस मुकाबले में स्टार्क ने महज 22 गेंदों में 5 विकेट लेकर बांग्लादेश की बल्लेबाजों को पूरी तरह डरा दिया।

कुछ दिन पहले स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भारत के महान गेंदबाज कपिल देव और स्टार स्पिनर रविचंन्द्र आश्विन के साथ दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ दिया है।

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त से मैके में खेला जा रहा है। मैच के शुरुआत से से ही स्टार्क की गेंदबाजी बांग्लादेश के बल्लेबाजों पर भारी पड़ी है। स्टार्क ने अपने स्पेल के महज चार ओवर में पाँच विकेट झटक लिए। स्टार्क ने पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को और दूसरे ओवर में तंजीद हसन के साथ कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को भी पवेलियन वापस भी भेज दिया।

इतना ही नहीं बल्कि स्टार्क ने अपने तीसरे ओवर में मोमिनुल हक का भी शिकार किया। इसके बाद स्टार्क ने अपने स्पेल की 22वीं गेंद पर लिटन दास का विकेट लेते हुए अपने पाँच विकेट पूरे कर मैच का रुख बदल दिया।

इसी के साथ मिचेल स्टार्क ने अपने टेस्ट क्रिकेट के कैरियर में विकेटों की संख्या 440 हो गई है। और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए है।

स्टार्क के तीनों क्रिकेट फॉर्मैट को मिलाकर उनके नाम कुल 766 विकेट हो गए हैं, जबकि रविचंन्द्र आश्विन ने अपने क्रिकेट कैरियर में कुल 765 विकेट लिए थे। इस दौरान स्टार्क ने श्रीलंका के चमिंडा वास को भी पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 461 अंतरराष्ट्रीय विकेट थे। टेस्ट क्रिकेट में स्टार्क पहले ही सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका के रंगना हेराथ के 433 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर