Thursday, October 29, 2026

महाराष्ट्र में सीजेपी का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, अभिजीत दीपके ने मंत्री का इस्तीफ़ा मांगा

मुंबई: कॉकरोच जनता पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए, क्योंकि राज्य के सरकारी स्कूलों की हालत बेहद ख़राब है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दीपके अपनी पार्टी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत लातूर ज़िले के औसा में एक स्कूल का दौरा कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें : सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने छेड़ा स्कूल ठीक करो कैंपेन, उठाई एक बड़ी मांग

उन्होंने दावा किया कि स्कूल की कक्षाओं में कुछ ऐसे ”स्टूडेंट्स” बैठे मिले, जिनका नाम स्कूल के रिकॉर्ड में नहीं था. उन्होंने स्कूल परिसर में शराब की बोतलें मिलने का भी दावा किया. उन्होंने सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति के लिए नेताओं को ज़िम्मेदार ठहराया और उन नेताओं पर भी निशाना साधा जो धर्म के ख़तरे में होने की बात करते रहते हैं.

दीपके ने सबसे पहले उजनी गांव के एक ज़िला परिषद स्कूल का दौरा किया. इसके बाद उन्होंने ज़िले के औसा कस्बे में एक अन्य स्कूल का जायज़ा लिया. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्कूलों की हालत के लिए चुने हुए जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर