Saturday, October 31, 2026

नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन में आयोजित वर्ल्ड कप हॉकी में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अगले दौर में पहुंचा भारत

खेल डेस्क : नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन के वैगनर स्टेडियम में हुए हॉकी वर्ल्ड कप के पूल डी के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया है. भारत की ओर से पहला गोल खेल शुरू होने के पांच मिनट के बाद ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के ज़रिए किया. इसके बाद अभिषेक ने 11वें मिनट पर एक शानदार फ़ील्ड गोल किया.

इसे भी पढ़ें: रांची: आंदोलन खत्म के होने के बाद छात्रों ने निकाली आभार यात्रा, धन्यवाद मुख्यमंत्री के नारों संग झूमे युवा

WhatsApp Image 2026 08 19 at 22.10.21

खेल के 21वें मिनट में हरमनप्रीत ने एक बार फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला. लेकिन एक मिनट के भीतर पाकिस्तान के हन्नान शाहिद ने फ़ील्ड गोल के ज़रिए अपनी टीम का खाता खोल दिया. इसके बाद 24वें मिनट में अभिषेक ने तीसरा गोल किया और उनके तुरंत बाद सुफ़ियान ख़ान ने पेनल्टी कॉर्नर के सहारे पाकिस्तान की ओर से दूसरा गोल दागा. खेल के 34वें मिनट में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर भारत की ओर से पाँचवाँ गोल दागा.

इसके बाद पाकिस्तान के हन्नान शाहिद ने अपनी टीम के लिए 46वें मिनट में तीसरा गोल दागा जो कि एक फ़ील्ड गोल था. ये इस मैच में उनका दूसरा गोल था. वर्ल्ड कप में इस मैच से पहले भारत ने वेल्स के ख़िलाफ़ 3-1 की जीत दर्ज की थी लेकिन दूसरे मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर