Friday, October 30, 2026

बिना मेकअप के भी दिख सकते हैं फ्रेश और ग्लोइंग, जानिए चुकंदर के इस्तेमाल से स्किनकेयर के ये फायदे

लाइफस्टाइल डेस्क: आजकल हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा बिना ज्यादा मेकअप के भी फ्रेश और ग्लोइंग दिखे. लेकिन बढ़ते प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के कारण स्किन की नेचुरल चमक कहीं खो सी जाती है. ऐसे में लोग महंगे हाइलाइटर और ब्लश पर पैसा खर्च करते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर ही एक सस्ता और नेचुरल तरीका अपना सकते हैं, चुकंदर.

इसे भी पढ़ें : FDA छापों में कॉकरोच, चूहे, एक्सपायर्ड मीट और सड़ी सब्जियां, बाहर खाना अब रिस्क? जानें पूरी बात

चुकंदर के फायदे

चुकंदर सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें मौजूद नेचुरल पिगमेंट और पोषक तत्व स्किन को अंदर से हेल्दी बनाते हैं और चेहरे पर गुलाबी निखार लाने में मदद करते हैं. खास बात ये है कि इसे आप अपनी स्किनकेयर रूटीन में आसानी से शामिल कर सकते हैं.

घर पर बनाएं चुकंदर का पाउडर

स्किनकेयर में इस्तेमाल करने के लिए चुकंदर का पाउडर तैयार करना सबसे आसान तरीका है. इसके लिए चुकंदर को छीलकर पतले टुकड़ों में काट लें और 2-3 दिन तक धूप में अच्छे से सुखा लें. जब ये पूरी तरह सूख जाएं तो इन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें. चाहें तो इसमें थोड़ा सा मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

फेस पैक से इंस्टेंट ग्लो

इस पाउडर से आप घर पर फेस पैक भी बना सकते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. इसके लिए चुकंदर का पाउडर, शहद, बेसन और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं. सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। इससे स्किन साफ और मुलायम दिखने लगती है.

डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रब

अगर आप डेड स्किन हटाना चाहते हैं तो चुकंदर का स्क्रब भी ट्राय कर सकते हैं. चुकंदर पाउडर में चावल का आटा और शहद मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। कुछ मिनट बाद इसे धो लें. इससे स्किन की गंदगी साफ होती है और चेहरा फ्रेश दिखता है.

घर पर बनाएं नेचुरल ब्लश

इतना ही नहीं, चुकंदर से आप नेचुरल ब्लश भी बना सकते हैं. इसके लिए चुकंदर पाउडर को एलोवेरा जेल में मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें और इसे गालों पर हल्के-हल्के लगाएं. इससे चेहरे पर नेचुरल पिंक ग्लो आता है, जो बिल्कुल मेकअप जैसा लगता है लेकिन बिना किसी नुकसान के.

ध्यान रखें

हालांकि, हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए इसे इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर आपको किसी तरह की जलन या एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल न करें. अगर आप केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से दूरी बनाकर नेचुरल तरीके से अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो चुकंदर आपके लिए एक आसान और असरदार ऑप्शन हो सकता है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर