रांची: पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता रघुवर दास ने 14ीं जेपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द करने को लेकर हेमंत सरकार पर सवाल उठाया है. उन्होंने सरकार से पूछा है कि बीते 9 अगस्त को 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा व अन्य बैकलॉग परीक्षा को रद्द करने के फैसले से संबंधित अधिसूचना कब जारी होगी. इसके अलावा उन्होंने दावा किया कि पांच साल के उनके कार्यकाल में धांधली की कोई शिकायत नहीं आई. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सात साल के अब तक के कार्यकाल में छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया.
Highlights:
इसे भी पढ़ें: JSSC-CGL रद्द करने के सरकार के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों ने निकाला आक्रोश मार्च, फैसले वापस लेने की मांग
“अधिसूचना कब जारी होगी”
समाचर एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, “सरकार ने 9 अगस्त को जेपीएससी पीटी रद्द करने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। यह केवल कागजी घोषणा है। इस घोषणा में एक पेंच है कि परीक्षा सरकार रद्द नहीं कर सकती है। परीक्षा रद्द करने का अधिकार जेपीएससी के पास सुरक्षित है। और जेपीएससी में न तो अध्यक्ष है न ही सदस्य। जेपीएससी अध्यक्ष और परीक्षा कंट्रोलर जेल में है। ऐसे में अधिसूचना जारी कौन करेगा?”
“मेरे कार्यकाल में धांधली की शिकायत नहीं”
वहीं उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, “मेरे कार्यकाल में जितनी परीक्षाएं हुईं उनमें किसी भी परीक्षा में धांधली की शिकायत नहीं रही। छठी जेपीएससी की परीक्षा में तकनीकी खामियों मसलन हिंदी और अंग्रेजी के नंबर को जोड़े जाने के सैद्धांतिक निर्णय को लेकर विवाद हुआ था। सीट बेचे जाने या बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप कभी भी नहीं लगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी अब छात्रों की मांगों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।” बता दें कि रघुवर दास झारखंड में साल 2014 से 2019 तक मुख्यमंत्री रहे हैं.
“पूरे मामले की सीबीआई जांच”
पूर्व मुख्यमंत्री ने पीटीआई से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘सात साल से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओछी राजनीति करना बंद करें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वर्ष 2014 से जांच कराने की घोषणा की है। मैं मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए छात्रों की मांग दोहराता हूं कि पूरे मामले की सीबीआई जांच करायी जाये।

