Wednesday, November 4, 2026

छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा एवं ध्वजारोहण से रोकने के मामले में राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग

रांची: अनशन के दौरान रांची सदर अस्पताल में उपचाररत छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो को पुलिस द्वारा कथित रूप से धक्का-मुक्की कर ध्वजारोहण एवं तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को यह मामला राजभवन तक जा पहुंचा।

JPSC-JSSC में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के प्रमुख छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा एवं ध्वजारोहण से रोके जाने तथा उनके साथ पुलिस बल प्रयोग एवं धक्का-मुक्की के मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में रूपेश कुशवाहा, जयराम महतो, मुकेश कुमार, शिवम, रामा अवतार एवं महावीर साहु शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : JPSC परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी ने अभय तिवारी की पत्नी और भाई को किया गिरफ्तार

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपे ज्ञापन में बताया कि JPSC-JSSC में कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान 10 अगस्त 2026 को विधानसभा घेराव के समय हुए पुलिस लाठीचार्ज के बाद छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो रांची सदर अस्पताल में उपचाररत थे। गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बावजूद वे छात्रों के अधिकार एवं न्याय के लिए लगातार भूख हड़ताल पर थे।

ज्ञापन में कहा गया कि 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपचाररत होने के बावजूद देवेन्द्र नाथ महतो ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने एवं राष्ट्रीय ध्वज फहराने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोका गया तथा उनके साथ कथित रूप से बल प्रयोग एवं धक्का-मुक्की की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि घटना से संबंधित फोटो एवं वीडियो सार्वजनिक रूप से सामने आए हैं। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर तिरंगे से जुड़ी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए उचित हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख मांगें

1. 15 अगस्त 2026 को देवेन्द्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा एवं ध्वजारोहण से रोके जाने की घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच हो।

2. कथित धक्का-मुक्की एवं पुलिस बल प्रयोग के लिए जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

3. घटना से संबंधित CCTV फुटेज, फोटो एवं वीडियो सहित सभी साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच में शामिल किया जाए।

4. 10 अगस्त 2026 को विधानसभा घेराव के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज की भी निष्पक्ष जांच कराई जाए।

5. आंदोलनकारी छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो की सुरक्षा एवं उचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

6. JPSC-JSSC से संबंधित छात्र आंदोलन की मांगों पर सरकार द्वारा आवश्यक एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर