पटना : बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं. हाथों में तिरंगा और महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर छात्रों ने गर्दनीबाग में महाधरना पर बैठ गए. छात्रों की मुख्य मांग TRE 4 का विज्ञापन जारी करने और शिक्षक भर्ती के लिए एकल परीक्षा कराने की है. छात्रों का कहना है कि TRE 4 के विज्ञापन को लेकर लंबे समय से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं हुआ.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : बिहार में मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और वज्रपात की आशंका
”छात्र आंदोलन क्यों कर रहे हैं”

BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों के महाआंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी लोक भवन पहुंचे और राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की. मुलाकात के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा, “TRE-4 का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी होगा और घोषित संख्या से ज्यादा वैकेंसी आएगी.” हालांकि, प्रदर्शन कर रहे छात्रों को इस आश्वासन पर भरोसा नहीं है. उनका कहना है कि इससे पहले भी कई बार विज्ञापन जारी करने को लेकर आश्वासन दिया जा चुका है, लेकिन वह जारी नहीं हुआ.
TRE 4 विज्ञापन की मांग


