राँची : गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन यानी एचईसी को उबारने के लिए कवायद तेज हो गई है। केंद्रीय संसदीय कमेटी तीन दिवसीय दौरे पर 19 अगस्त को रांची आ रही है। कमेटी 20 अगस्त को एचईसी के तीनों प्लांट का स्थलीय निरीक्षण करेगी और उसी दिन झारखंड सरकार के सचिव के साथ अहम बैठक भी करेगी।
इसे भी पढ़ें : बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव ने 19 अगस्त को राजभवन मार्च करने का किया एलान
सांसद तिरुचि शिवा के नेतृत्व वाली 6 सदस्यीय केंद्रीय संसदीय कमेटी में सांसद हंसमुख भाई पटेल के अलावा चार अन्य सांसद भी शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान एचईसी के सीएमडी केएस मूर्ति और सभी निदेशक भी मौजूद रहेंगे।

