देवघर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तीसरी सोमवारी पर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार रात से ही कांवरियों और भक्तों की भीड़ बाबाधाम पहुंचने लगी थी। सोमवार सुबह तक पूरा देवघर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंज उठा। बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण के लिए कांवरियों की कतार देर रात से ही लगनी शुरू हो गई थी।
इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल के बीरभूम में होटल में लगी भीषण आग से 6 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
तीसरी सोमवारी को लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। प्रातः 3 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट खोला गया। इसके बाद सरदार पंडा गुलाब नंद झा ने बाबा बैद्यनाथ की सरकारी पूजा संपन्न की। सरकारी पूजा के बाद सुबह 4:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट खोल दिया गया। तब से लगातार जलार्पण जारी है।

