कोलकाता: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में एक होटल में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई. इस हादसे में छह लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना तारापीठ के होटल में हुई। आग में फंसने और झुलसने से छह लोगों की मौत की खबर है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि स्थिति अभी तक पूरी तरह साफ नहीं है। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव अभियान जारी है।
इसे भी पढ़ें : बिहार के लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में बिजली का तार गिरने से मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत

