Wednesday, November 4, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आंदोलन कर रहे छात्रों की अपील, हमारी मांगें मान लीजिए, हम पढ़ाई करने वापस लौट जाएंगे

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में पिछले 23 दिनों से JPSC-JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच व जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों ने अपनी मांगों को माने जाने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील की है. जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के कोर टीम के सदस्य राजेश प्रसाद ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री से सीधे संवाद की भावुक अपील की है. उन्होंने कहा कि छात्र टकराव नहीं चाहते. विशुद्ध रूप से अपने भविष्य व न्याय की मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : 13 दिनों से अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के समर्थन में चार अन्य ने शुरू की भूख हड़ताल

सीएम आवास घेराव का भी इरादा नहीं

राजेश प्रसाद ने आगे कहा कि छात्र किसी तरह का उग्र प्रदर्शन, पुतला दहन या मुख्यमंत्री आवास का घेराव नहीं करना चाहते. छात्रों की प्राथमिकता सड़क पर आंदोलन करना नहीं, बल्कि टेबल पर बैठकर अपनी जायज मांगों का समाधान पाना है. ऐसे में मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर आग्रह है कि वे आगे आएं और छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों को स्वीकार करें. छात्रों का एकमात्र मकसद परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और वापस अपनी पढ़ाई की ओर लौटना है. यदि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों के हित में सकारात्मक निर्णय लेते हैं और मांगें मान लेते हैं, तो इसका पूरा श्रेय खुद मुख्यमंत्री को जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर