पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि सरकार पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता देगी. इसके अलावा उनके एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाएगी. सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, ”न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता एवं एक परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी.”
इसे भी पढ़ें : सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने पुदुचेरी स्थित अपने घर पर पुलिस पहुंचने पर गृह मंत्री को लेकर किया सवाल,
बिहार के भोजपुर जिले के बिलौती गांव के रहने वाले भरत तिवारी की 17 जून को कथित पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी. घटना के बाद पूरे इलाके में विवाद हो गया था. भरत तिवारी के परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए दावा किया था कि उन्होंने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था और अपना हथियार रख दिया था. इसके बावजूद पुलिस ने उनपर गोली चलाई. मामले को लेकर बढ़ते विवाद के बाद सरकार ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए थे.

