रांची : 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा धांधली मामले में पिछले दिनों गिरफ़्तार व जेल में बंद पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते ने जमानत के लिए रांची सीआईडी विशेष कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. अधिवक्ता के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की गई है. मामले की जांच कर रही सीआईडी ने पूर्व अध्यक्ष को बीते 10 अगस्त को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था. इसके बाद से ही वह न्यायिक हिरासत में हैं. इस संबंध में सीआईडी ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज की है और अब तक 20 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें : रांची में छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी
14वीं JPSC परीक्षा में अनियमितता मामले में सीआईडी ने एल ख्यांग्ते से चार बार पूछताछ कर चुकी है. पूर्व अध्यक्ष पर परीक्षा में शामिल एजेंसियों से कमीशन के तौर पर मोटी रकम लेने का आरोप है. एजेंसी इन आरोपों से जुड़े साक्ष्यों और लेन-देन की जानकारी की पड़ताल कर रही है.

