रांची : झारखंड में जेपीएससी जेएसएससी परीक्षा धांधली मामले में छात्रों के 18 दिनों से जारी आंदोलन व सोमवार को छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस की लाठीचार्ज पर झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी ने पीड़ित छात्रों के प्रति सहानुभूति जताई है और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से छात्रों के जारी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर उनकी मांगों पर हमदर्दी पूर्वक विचार करने की अपील की है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : छात्र आंदोलन पर सीएम हेमंत सोरेन का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा – ‘मकड़जाल की तरह बुना गया पूरा षड्यंत्र’
संवाद से ही समाधान संभव
मंगलवार को राज्यसभा की कार्यवाही में भाग लेने संसद पहुंचे राज्यसभा सांसद ने समाचार एजेंसी से बातचीत में सोमवार को हुए घटना पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मुझे विश्वास है कि सरकार और छात्र आपस में फिर से बैठकर संवाद करें, जिससे निश्चित रूप से समाधान निकलेगा. नथवानी ने युवाओं के साथ हुए अन्याय को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण संवाद के जरिए ही इस मुद्दे का समाधान हो सकता है. उन्होंने युवाओं के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि छात्रों ने काफी कुछ झेला है.
सोमवार को विधानसभा मार्च
बता दें कि रांची में छात्र की 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा पीटी परीक्षा को रद्द करने व JPSC JSSC की अन्य परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और विसंगतियों की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर पिछले 18 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने सोमवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से विधानसभा मार्च किया था. इस दौरान कई छात्र पुलिस की ओर से हुए लाठीचार्ज में घायल हो गए, वहीं पिछले 10 दिनों से अनशन पर मौजूद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

