Saturday, October 31, 2026

छात्र आंदोलन पर सीएम हेमंत सोरेन का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा – ‘मकड़जाल की तरह बुना गया पूरा षड्यंत्र’

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में बीते 18 दिनों से जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में धांधली को लेकर जारी छात्र आंदोलन और 10 अगस्त को रांची में हुए प्रदर्शन-लाठीचार्ज पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि सरकार ने 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा समेत कुछ परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है। छात्रों की अधिकतर मांगें मान ली गई हैं और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से सलाह ली जाएगी।

इसे भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र एक दिन पहले ही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, 12 अगस्त तक था निर्धारित

मुख्यमंत्री ने पूरे विवाद को विपक्ष का बुना हुआ ‘मकड़जाल’ करार देते हुए कहा कि जिस कंपनी को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वह उत्तर प्रदेश की है। उन्होंने इसके पीछे षड्यंत्र होने का आरोप लगाया।

‘धैर्य व संयम का परिचय दिया’

10 अगस्त को रांची में हुए प्रदर्शन और लाठीचार्ज का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन ने पूरे मामले में धैर्य का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में साल भर धारा 144 लागू रहती है, प्रदर्शनकारी वहां तक पहुंच गए। सीएम ने विपक्ष पर छात्रों को आंदोलन में आगे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गेरुआ वस्त्र पहनकर दुनिया को दिग्भ्रमित करने वाले लोग अब छात्रों का चोला पहन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही लोग सदन की गरिमा को तार-तार करते हैं और लोकतंत्र की बात करते हैं।

‘जेब में नोटों के बंडल, लोकतंत्र खरीदना चाहते हैं’

मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं की जेब में नोटों के बंडल भरे पड़े हैं और वे लोकतंत्र को खरीदना चाहते हैं। अयोध्या में मंदिर निर्माण को लेकर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने अयोध्या के मंदिर को भी नहीं छोड़ा।

परीक्षा व्यवस्था में सुधार का भरोसा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। अधिकतर मांगें स्वीकार की जा चुकी हैं। अब परीक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आईआईटी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं से सलाह ली जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर