रांची : झारखंड में मौसम विभाग ने आज मंगलवार को राज्य के 14 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. विभाग ने इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की आशंका भी जताई है. मौसम कहा जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर धीरे-धीरे बन रहा है, जिसकी वजह से अगले चार दिनों तक लगातार रुक-रुक कर बारिश होती रहने की संभावना है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा का झारखंड बंद, सड़कों पर उतरे समर्थक
इन जिलों में भारी बारिश
आज के मौसम में झारखंड के जिन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उन जिलों में रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. इसके साथ ही आसपास के इलाकों में भी आज बारिश का असर दिखेगा. मौसम विभाग ने 11 से 14 अगस्त तक झारखंड में गरज, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना जताई है. कुछ जिलों में हवा के झोंके 30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. ऐसे में खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास रहने से बचने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग की अपील
वहीं, आज आंधी-तूफान और वज्रपात को देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है. खासकर खेतों में काम करने वाले किसानों को खराब मौसम के समय खेतों में न जाने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही खुले मैदान और पेड़ के नीचे नहीं छिपना है, क्योंकि इन जगहों पर ही वज्रपात का सबसे अधिक खतरा रहता है. इसलिए सावधान रहें, ताकि कोई अनहोनी न हो.

