खेल डेस्क : 15 अगस्त से शुरू हो रहे श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भरतीय क्रिकेट टीम को झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन के चोटिल होने की खबर है। ऐसे में उनके सीरीज से बाहर होने की संभावना जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। हालंकि, इस पर अभी अंतिम फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की चयन समिति को लेना है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड : मंत्रियों ने की छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से अनशन खत्म करने की अपील, मिला ये जवाब
साई सुदर्शन फिलहाल बेंगलुरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चोट से उबर रहे हैं। उन्होंने वहां बल्लेबाजी और फेल्डिंग की प्रैक्टिस भी की है, लेकिन माना जा रहा है कि वह 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट तक पूरी तरह फिट नहीं हो पाएंगे। भारतीय टीम की परेशानी अभी खत्म नहीं हुई है। कप्तान शुभमन गिल भी चोटिल हो गए हैं। अभ्यास सत्र के दौरान उनके दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगी थी जिस कारण बीसीसीआई ने बताया कि एहतियात के तौर पर गिल को श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतारा गया।
बीसीसीआई ने कहा कि मेडिकल टीम गिल की चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है और उनकी गैरमौजूदगी में अभ्यास मैच के दौरान केएल राहुल ने टीम की कप्तानी संभाली। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि गिल पहले टेस्ट तक पूरी तरह फिट हो पाते या नहीं। अगर साई सुदर्शन टीम से बाहर होते हैं, तो सरफराज खान के पास टेस्ट टीम में वापसी का मौका होगा। अब सभी की नजरें बीसीसीआई के अंतिम फैसले पर हैं।


