रांची : रांची में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। जयपाल सिंह स्टेडियम के पास सड़कें देखते ही देखते तालाब में तब्दील हो गईं। जलभराव के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों जाम व परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी, दिया पवित्रता, प्रेम एवं सद्भावना का संदेश
इसी अफरातफरी के बीच एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। मूसलाधार बारिश में पूरी तरह भीगने के बावजूद एक ट्रैफिक जवान अपनी ड्यूटी पर अडिग रहा। पानी से लबालब सड़क पर खड़े होकर वह लगातार वाहनों को नियंत्रित करता रहा, ताकि जाम की स्थिति और भयावह न हो।
जब बारिश से बचने के लिए लोग सुरक्षित जगह तलाश रहे थे, तब यह जवान बिना किसी परवाह के अपने कर्तव्य का निर्वहन करता रहा। उसकी प्रतिबद्धता और सेवा भावना ने राहगीरों का दिल जीत लिया। कई लोगों ने इस दृश्य को अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया और ट्रैफिक जवान की कर्तव्यनिष्ठा की खुले दिल से सराहना की।


