नई दिल्ली : सी वोटर ने युवाओं के बीच लोकप्रियता को लेकर पीएम मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके को लेकर एक सर्वे किया है। दिल्ली में जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन से मिली कामयाबी के बाद सीजेपी और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके की देशभर में चर्चा हो रही है। युवाओं की और खासकर स्टूडेंट्स की बात करने वाली सीजेपी लगातार एजुकेशन रिफॉर्म की बात कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंस्टाग्राम पर सीधे Gen-Z से बात की।
इसे भी पढ़ें: जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ ही संभव है समृद्ध और संतुलित झारखंड का निर्माण : हेमंत सोरेन
23 जुलाई को पीएम मोदी ने इंस्टा पर जो वीडियो शेयर किया उसे 24 घंटे में ही 303 मिलियन (30.3 करोड़) से अधिक लोगों ने देखा, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड था। युवाओं में पीएम मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सीजेपी के अभिजीत दीपके में से कौन ज्यादा लोकप्रिय हैं इसे लेकर सी-वोटर ने सर्वे किया है।
सी-वोटर में पूछा गया- युवाओं में सबसे लोकप्रिय नेता कौन हैं। इसके जवाब में 39.8 फीसदी युवाओं ने पीएम मोदी को सबसे लोकप्रिय नेता बताया। वहीं राहुल गांधी को 27.9 फीसदी और सीजेपी के अभिजीत दीपके को 12.6 फीसदी युवाओं ने लोकप्रिय नेता बताया है।
सर्वे में पूछा गया- पेपरलीक रोकने के लिए सरकार के उठाए कदमों से संतुष्ट हैं? इस पर 33.2 फीसदी लोगों ने हां तो 50.7 फीसदी लोगों ने नहीं कहा। वहीं 16.1 फीसदी लोगों ने कहा पता नहीं।


