धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छताबाद में शुक्रवार को भयानक भू-धसान की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक जमीन धंसने से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कई घरों में दरारें पड़ गई हैं और प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।


