Thursday, August 6, 2026

7 अगस्त को विधानसभा घेराव, 14वीं JPSC रद्द करने और JPSC-JSSC में पारदर्शिता की मांग

रांची: झारखंड में JPSC एवं JSSC परीक्षाओं में लगातार हो रही धांधली, भ्रष्टाचार और अभ्यर्थियों के साथ अन्याय के खिलाफ 7 अगस्त को आयोजित होने वाले विधानसभा घेराव के संबंध में संयुक्त छात्र-युवा संगठनों की प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दिनेश, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड रोशन कुमार सिन्हा, SFI के प्रदेश संयोजक कॉमरेड दानिश तथा AISF झारखंड के प्रदेश सह सचिव अफजल दुर्रानी ने अपने विचार रखे।

इसे भी पढ़ें : नैतिकता दिखाते हुए तत्काल इस्तीफा दें मुख्यमंत्री सह शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन : संदीप वर्मा

AISF के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दिनेश ने कहा कि 14वीं JPSC परीक्षा झारखंड के लाखों छात्रों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। राज्य के युवाओं के साथ वर्षों से JPSC के नाम पर अन्याय और धांधली की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए तथा 14वीं JPSC परीक्षा को अविलंब रद्द कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत पुनः परीक्षा आयोजित करनी चाहिए।

AIYF के राष्ट्रीय अध्यक्ष कॉमरेड रोशन कुमार सिन्हा ने कहा कि साल 2003 से लेकर आज तक JPSC लगातार विवादों में रही है। जिस परीक्षा एजेंसी पर गंभीर आरोप लगे, उसके विरुद्ध प्राथमिकी तक दर्ज हुई, उसी एजेंसी को दोबारा परीक्षा की जिम्मेदारी देना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 तक भी 14वीं JPSC की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उन्होंने सरकार से सभी लंबित (बैकलॉग) नियुक्तियों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।

SFI के प्रदेश संयोजक कॉमरेड दानिश ने कहा कि 7 अगस्त का विधानसभा घेराव छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की जायज मांगों को गंभीरता से सुने और JPSC-JSSC में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, क्लस्टर सिस्टम वापस लेने तथा ई-कल्याण छात्रवृत्ति का तत्काल भुगतान करने की दिशा में ठोस कदम उठाए।

AISF झारखंड के प्रदेश सह सचिव अफजल दुर्रानी ने कहा कि 7 अगस्त का विधानसभा मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक होगा। उन्होंने कहा कि छात्र केवल अपनी समस्याओं और मांगों को राज्य सरकार के समक्ष रखने जा रहे हैं। सरकार को छात्रों से वार्ता कर उनकी बात सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि JPSC वर्षों से विवादों में रही है, जिससे झारखंड के युवाओं का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है। झारखंड एक युवा राज्य है, इसलिए राज्य सरकार को युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए 14वीं JPSC को रद्द कर निष्पक्ष परीक्षा आयोजित करनी चाहिए।

प्रेस वार्ता में सभी संगठनों ने संयुक्त रूप से झारखंड के छात्रों, अभ्यर्थियों और युवाओं से 7 अगस्त 2026 को आयोजित विधानसभा घेराव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने अधिकारों की लोकतांत्रिक लड़ाई को मजबूत करने की अपील की। AISF के दिनेश शांगराज जेनरल सेक्रेटरी, हिमांशु सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अफजाल दुर्रानी प्रदेश सह सचिव, एहतेशाम परवीन जिला अध्यक्ष, रौशन कुमार सिन्हा राष्ट्रीय अध्यक्ष AIYF, SFI के प्रदेश संयोजक कॉमरेड दानिश , राज्य सयोंजक दानिश, रांची जिला कमेटी से सोनाली और ओजस्वी राज शामिल थें।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर