Thursday, August 6, 2026

पलामू में डायन-बिसाही के अंधविश्वास में चाचा ने की भतीजे की हत्या, गिरफ्तार

पलामू : जिले में कल रात ऊंटारी रोड थानान्तर्गत लकङही गांव में चाचा ने अंधविश्वास में अपने 25 वर्षीय भतीजे को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला। इस बारे में विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चिरंजीवी मंडल ने बताया कि “भतीजे की पत्नी पर उसे डायन-बिसाही करने का शक था,इस वजह से उसकी बेटी की मौत हुई है। बेटी उसकी बीमार रहती थी।” उन्होंने बताया कि ‘चाचा प्रभु रजवार को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाडी बरामद है।” शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल(एमएमसीएच ) भेजा गया है.

इसे भी पढ़ें: रांची: खाद्य सुरक्षा विभाग ने रातू रोड स्थित डेयरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली पनीर बरामद

उन्होंने बताया कि “रजवार को अपने भतीजे चनका रजवार पर डायन-बिसाही कर उसके बेटी को मार डालने का शक था। इसके लिए वह छोटे भाई और उसके बेटे( भतीजा) चनका की पत्नियों पर संदेह था।” मंडल ने बताया कि रजवार अपनी बेटी के इलाज के लिए झाङ-फूंक का सहारा भी लिया था।

उन्होंने बताया कि ” हत्या का तत्कालीन कारण बुधवार की देर शाम प्रभु रजवार की अपने भतीजा चनकु के साथ बहस होना था। इससे गुस्से में रजवार ने घर में रखे टांगी से अपने भतीजे चनका रजवार पर हमला कर मार दिया। इससे चनका रजवार की मौके पर ही मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि इस घटना के बारे में पुलिस को कल रात ही सूचना मिल गयी थी।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर