Friday, September 25, 2026

रांची: खाद्य सुरक्षा विभाग ने रातू रोड स्थित डेयरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली पनीर बरामद

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में नकली एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ गुरुवार सुबह खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने राजधानी के रातू रोड दुर्गा मंदिर क्षेत्र स्थित ‘मां डेयरी’ में औचक छापेमारी की और इस दौरान भारी मात्रा में नकली पनीर की खेप बरामद की है. कहा जा रहा है कि विभाग को इस संबंध में लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कई डेयरी में मिलावटी खाद्य सामग्रियों का उपयोग कर नकली पनीर तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और सास की हत्या कर आरोपी पति फरार, लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र की घटना

मिलावटी पनीर जब्त

छापेमारी के दौरान डेयरी परिसर से भारी मात्रा में तैयार नकली पनीर के साथ-साथ उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले संदिग्ध पाम ऑयल, केमिकल और पाउडर बरामद किए गए हैं. शुरुआती जांच में पनीर की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकती है.

नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बरामद पनीर और अन्य सामग्रियों के सैंपल एकत्र कर लिए हैं, जिन्हें विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद डेयरी संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दुकान को सील करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर