Wednesday, August 5, 2026

रांची में सीएम आवास का 8 सूत्री मांगों को लेकर घेराव करने निकले राज्यस्तरीय पंचायत सहायक संघ को प्रशासन ने रोका

रांची : झारखंड राज्य स्तरीय पंचायत सहायक संघ ने बुधवार को अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर सीएम आवास घेराव करने के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मोराबादी मैदान में जुटे. बड़ी संख्या में संघ के सदस्य सीएम आवास का घेराव करने के लिए निकले लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया. इस दौरान अपनी मांगों के समर्थन में संघ के सदस्यों ने बैनर पोस्टर के माध्यम से सरकार के समक्ष रखी. इस दौरान मौके पर मौजूद सदर सीओ शिवशंकर पांडे को संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा.

इसे भी पढ़ें : पारिवारिक कलह से परेशान सिपाही मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा

ज्ञापन में संघ ने जिन मांगों को प्रमुखता से रखा, उसमें मुख्यमंत्री से संघ के 10 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हो ताकि हो रही समस्याओं के विषय में उन्हें अवगत कराया जा सके. इसके अलावा पंचायत सहायक के सदस्यों को सम्मानजनक मानदेय लागू करने, पंचायत सहायक के सदस्यों के लिए प्रत्येक साल ग्राम सभा के अनुमोदन की बाध्यता को खत्म करने, पंचायत सहायक के सदस्यों को पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में 70% आरक्षण देने, पंचायत सहायक के परिवार के लिए अनुकंपा आधारित नौकरी प्रदान करने, नगर निकायों में आने वाले पंचायत सहायक को समायोजित करने की भी मांग की गई. इसके साथ ही पंचायत सहायक के सदस्यों को भी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के साथ साथ पंचायत सहायक के समस्याओं के समाधान के लिए राज्यस्तर पर मॉनिटरिंग सेल का गठन करने की भी मांग की.

सेवा में
माननीय
मुख्यमंत्री महोदय
झारखंड सरकार।
विषय:- राज्य स्तरीय पंचायत सहायक संघ के सदस्यों को हो रही समस्याओं एवं संघ के 8 सूत्री मांगों के संबंध में ।
महाशय,
सविनय निवेदन यह है कि झारखंड सरकार की सोच झारखंड के युवाओं के प्रति बहुत सकारात्मक है और सरकार चाहती है सशक्त गांव, सशक्त राज्य , ग्राम पंचायत को सुदृढ़ ,पारदर्शित एवं जवाब दे बनाने एवं ग्राम पंचायत का प्रबंध कर सुदृढरित एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु राज्य सरकार के द्वारा बहुत प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में पंचायत सहायक के सदस्य सरकार के सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन एवं जागरूकता फैलाने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों का डेटाबेस निर्माण, सहभागी आयोजन और मूल्यांकन कार्य में सहयोग कर रहे हैं। परंतु आपसे सादरपूर्वक कहना है कि पंचायत सहायक के सदस्यों को अभी तक जो भी राज्य सरकार, विभाग के तरफ से कार्य दिए गए हैं उन कार्यों को सफलतापूर्वक करते हुए पूर्ण समर्पण से निष्ठा एवं ईमानदारी से सभी पंचायत सहायक के सदस्य प्रयासरत हैं। परंतु सरकार के द्वारा उपेक्षित भी महसूस कर रहे हैं । हम लोगों का भी घर परिवार है बाल बच्चे हैं इतनी महंगाई है आर्थिक तंगी से हम लोग गुजर रहे हैं। आप ही सोचिए जो सरकार हम लोगों को ₹2500 प्रोत्साहन राशि दे रही है उस से घर, परिवार चलाना बहुत मुश्किल हो गया है । पंचायत सहायक के सदस्यों को कार्य करने में अनेक प्रकार की समस्या हो रही है। इसलिए हम लोग आपसे आठ सूत्री मांग करते हुए निवेदन करते हैं की सहानुभूति पूर्वक हम लोगों की मांगों पर विचार करते हुए पूरी करने की कृपा करें। पंचायत सहायक संघ का मुख्य 8 सूत्री मांग है जैसे की:-
1. माननीय मुख्यमंत्री जी से संघ के 10 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की वार्ता की जाए ताकि हो रही समस्याओं के विषय में अपनी बातों को हम आपके समक्ष रख सके।
2. पंचायत सहायक के सदस्यों को समान जनक मानदेय लागू करने की कृपा करें।
3. पंचायत सहायक के सदस्यों के लिए प्रत्येक साल ग्राम सभा का अनुमोदन कि बाध्यता को समाप्त करने कि कृप्या करें।
4. पंचायत सहायक के सदस्यों को पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में 70% आरक्षण देने कि कृपया करें।
5. जो भी पंचायत सहायक के सदस्यों की मृत्यु हो चुकी है उनके परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर पंचायत सहायक में चयन करने की कृपा करें ।
6. जो पंचायत नगर निगम में या नगर पंचायत में चला गया है वहां के पंचायत सहायक को वहीं पर समायोजन करने की कृपा करें।
7. पंचायत सहायक के सदस्यों को भी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा का लाभ देने की कृपा करें।
8. पंचायत सहायक के समस्याओं को समाधान के लिए राज्य लेवल पर मॉनिटरिंग सेल का गठन करने कि कृपा करें।

अत : श्रीमान आपसे निवेदन पूर्वक आग्रह है कि पंचायत सहायक के सदस्यों की समस्याओं एवं मांगों को ध्यान में रखते हुए सहानुभूति पूर्वक मांगों को पूरा करने की कृपा करें। इस कार्य हेतु हम सभी राज्य भर के पंचायत सहायक आपका जीवन भर आभारी बने रहेंगे।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर