Wednesday, August 5, 2026

रांची में JPSC-JSSC परीक्षा धांधली मामले में आंदोलनरत छात्रों से बातचीत के लिए पहुंचे एसडीओ और एडीएम

रांची: झारखंड में जेपीएससी जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली को लेकर पिछले 12 दिनों से राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में डटे आंदोलनरत छात्रों से बातचीत की दिशा में बुधवार को पहली कोशिश देखने को मिली, जब रांची के सदर एसडीओ और एडीएम(विधि व्यवस्था) छात्रों से बातचीत करने को लेकर मौके पर पहुंचे. इस दौरान दोनों अधिकारी छात्रों के साथ वहां मौजूद चर्चित लेखक व कलाकार नीलोत्पल मृणाल से बातचीत करते नजर आए. हालांकि दोनों अधिकारी मौके पर बातचीत करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पहुंचे थे या राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

इसे भी पढ़ें : पेपर लीक पर सरकार गंभीर, निष्पक्ष जांच के साथ छात्रों को मिलेगा ठोस समाधान : हेमंत सोरेन

WhatsApp Image 2026 08 05 at 17.27.28

बता दें कि छात्रों के अलग अलग समूह जेपीएसएसी-जेएसएससी की ओर से आयोजित परीक्षाओं में लंबे समय से हो रही धांधलियों व परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं. वहीं छात्र 14वीं जेपीएससी की पीटी परीक्षा परिणाम को रद्द करने की भी मांग कर रहे हैं. प्रशासन की इस सक्रियता और वार्ता की पहल को एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.

अधिकारियों ने छात्रों से शांति बनाए रखने और बातचीत के माध्यम से सभी मुद्दों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने की अपील की है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों और छात्र नेताओं के बीच होने वाली इस उच्चस्तरीय वार्ता का क्या परिणाम निकलता है और क्या छात्र अपना आंदोलन समाप्त करने पर सहमति जताते हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर